गोड्डा
डहरे करम बेड़हा 2025 गोड्डा समीक्षा सह लेखा-जोखा बैठक संपन्न
अगली बैठक 10 सितंबर को महामाञ थान, पुनसिया में आयोजित होगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूर
पथरगामा :- स्वामी विवेकानंद मिशन स्कूल परिसर, गांधीग्राम बाराबांध में रविवार शाम 7 बजे डहरे करम बेड़हा 2025 गोड्डा की समीक्षा सह लेखा-जोखा बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। यह आयोजन बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।बैठक की अध्यक्षता संजीव कुमार महतो ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी खगेंद्र महतो ने निभाई। बैठक के दौरान कार्यक्रम की आय-व्यय का विस्तृत विवरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
ज्ञात हो कि 27 अगस्त 2025 को आयोजित डहरे करम बेड़हा कार्यक्रम में लाखों की संख्या में कुड़मि समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान एवं एकता का प्रदर्शन किया था।इस समीक्षा बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 10 सितंबर 2025 (बुधवार) को महामाञ थान, पुनसिया में आयोजित की जाएगी। समाज के इस सक्रिय सहभागिता और एकता ने आने वाले कार्यक्रम को लेकर उत्साह बढ़ाया है । सभी ने आगामी बैठक में और व्यापक तैयारी के साथ जुड़ने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित संयोजक मंडली के सदस्य दीपक महतो, दिनेश कुमार महतो, सोमनाथ महतो, खगेंद्र महतो, अजय महतो, उमेश महतो, बिनोद बसरिआर, रमेश कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, गौतम कुमार महतो, किशोर कुमार महतो, विक्रम महतो, सविता नंदन, पिंटू महतो, बिनोद महतो, मनीनाथ महतो, पंकज महतो, राजेन्द्र महतो, दशरथ महतो, सुबोध महतो, आनंद महतो, दिलीप महतो, महेन्द्र महतो, सोनू महतो, प्रेमलता महतो, चंचला महतो, दयालता महतो आदि मौजूद रहे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,



