Uncategorized

बैतूल रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : डॉ. दीप्ति राठी

मदर्स डे पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया

थैलेसीमिया उन्मूलन प्रोजेक्ट शुरू करने का लिया संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
बैतूल। मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल संकल्प द्वारा राठी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों का सम्मान कर उनके सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
डॉ. दीप्ति राठी ने रक्तदान की महत्ता बताते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जिससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। डॉ. स्मिता राठी ने भी स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मदर्स डे के उपलक्ष्य में पोषण किट एवं गुड़-दलिया का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. नूतन राठी को महावीर प्रवाह सेवा भेंट की गई। महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारी वीरा सरला तातेड़ एवं जोन प्रेसिडेंट वीरा जूली रांका ने दी। इसी मौके पर सेंटर सेक्रेटरी वीरा करुणा गर्ग का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाजहित में थैलेसीमिया उन्मूलन प्रोजेक्ट प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरा नूतन लुहाड़िया ने किया।
कार्यक्रम में सेंटर प्रेसिडेंट वीरा अंशु पगारिया, वीरा पूनम मेहता, वीरा राजुल शाह, वीरा साधना गोठी, वीरा मीनाक्षी लुहाड़िया, वीरा नीता खंडेलवाल, वीरा रूपल वर्मा, वीरा श्वेता जैन, वीरा जलपा वोरा सहित मंजू गर्ग, अंशुल गर्ग, प्रवीण गर्ग एवं डॉ. नूतन राठी की विशेष उपस्थिति रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button