गोड्डा

पथरगामा में दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण का शुभारंभ

किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/पथरगामा। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा के सौजन्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को कृषि तकनीकी सूचना केंद्र, पथरगामा में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी ने किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित ने किसानों को मिट्टी में पाए जाने वाले 17 आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेत की उर्वरता बनाए रखने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, घरेलू कम्पोस्ट एवं गोबर खाद का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी ने बीज उपचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीज उपचारित करने से पौधों में रोग लगने की संभावना कम होती है तथा पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि दो फसलों के बाद कम से कम एक दलहनी फसल अवश्य लगाएं, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे। वहीं, उद्यान मित्र प्रदीप कुमार साह ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने फूलगोभी, आलू, कद्दू, करेला आदि सब्जियों की वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की विधि तथा रोग एवं उनके रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और प्रशिक्षण से जुड़कर आधुनिक खेती की तकनीक सीखने में गहरी रुचि दिखाई‌।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button