अमरोहा

गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती को वाहन ने रौंदा

हाईवे पर मुरादाबाद के किसान की मौत, पत्नी गंभीर; चौकी के पास हुआ हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिवाई चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के कुआंखेड़ा माफी गांव निवासी 55 वर्षीय किसान छत्रपाल सिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हैं।दंपती अमावस्या के मौके पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने गए थे। वापसी के दौरान जिवाई चौकी के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय छत्रपाल सिंह हेलमेट पहने हुए थे।पुलिस ने घायल दंपती को चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल जीवन-24 में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने छत्रपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। सुशीला देवी का उपचार जारी है। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और एक बेटी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button