बरेली

शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन एवं ज्ञापन

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो     
बरेली : अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज कांग्रेस पार्टी के जिला एवं महानगर पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क (कचहरी परिसर) पर एकत्र हुए। वहां से शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्च करते हुए जिला कलेक्टरेट मुख्यालय पहुंचे, जहां सरकार के विरोध में नारे लगाए गए और शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सनातन परंपरा और साधु-संतों की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई आरोप है तो उसकी जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायिक निगरानी में होनी चाहिए , इसमें राजनीतिक प्रतिशोध की भावना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत पर मिथ्या यौन शोषण का मामला सनातन का अपमान है।
 प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी कर रही है और पारदर्शिता से बचने का प्रयास कर रही है। इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग को नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button