पाकुड़

राहुल कुमार मुर्मू बने झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, संजीव कुमार महामंत्री

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), राहुल कुमार मुर्मू को झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये हैं। झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के नतीजे शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया है। राहुल कुमार मुर्मू के अलावे संजीव कुमार महामंत्री चुने गये हैं। 28 फरवरी 2025 को झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन का मतदान हुआ था, जिसमें करीब 1056 मतदाताओं में से लगभग 996 मतदाता ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार एसोसिएशन के सात पदों के लिए करीब 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन की नये टीम में अध्यक्ष – राहुल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष – रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री – संजीव कुमार, संयुक्त सचिव – राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो व संगठन सचिव – मंटू कुमार शामिल है। वही पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के नव चयनित अध्यक्ष को शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने बताया कि झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये राहुल कुमार मुर्मू मूल रूप से पाकुड़ जिले के रोलाग्राम (प्रखण्ड-महेशपुर) के रहने वाले हैं और 2018 बैच के पुलिस सब-इंस्पेक्टर है। उन्होंने ईश्वर से राहुल कुमार मुर्मू के लिए लंबी उम्र की प्रार्थना की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button