दिल्ली के पत्रकारों के हक हिफाज़त इंसाफ सम्मान के लिए काम करेगा भारतीय पत्रकार संघ AIJ अवध नारायण पत्रकार

दिल्ली : भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की बैठक दिनांक 25 दिसम्बर 2025 दिन वीरवर को हिन्दी दैनिक समाचार पत्र समाचार निर्देश के कार्यालय टोडरमल कॉलोनी नजफगढ़ नई दिल्ली में सामाजिक चिंतक पत्रकार सुशील खन्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भोगल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार, रजनीश कुमार पत्रकार, एडवोकेट आर के राठौर पत्रकार, अनिल कुमार शर्मा, नीशु कुमारी विजय पूर्णियां , राजेश शर्मा, जसवीर सिंह , राम करण प्रजापति, मोनिका राज आदि पत्रकार साथियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई. बैठक में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पत्रकारों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई , बैठक में संगठन के पत्रकार साथी इंडिया रिपोर्टर के सम्पादक रवि समानियां पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले पर खेद व्यक्त करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा की गई, भारतीय पत्रकार संघ दिल्ली प्रदेश की सशक्त एवं मजबूत टीम बनाने एवं पत्रकारों की एकता परस्पर सहयोग पर गहन विचार विमर्श किया गया
ज्ञात रहे भारतीय पत्रकार संघ AIJ विगत 11 वर्षों से पत्रकारों के हितार्थ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है देश के हर राज्य में मजबूत जनाधार बढ़ाते हुए 82 हजार से अधिक सदस्यों का परिवार है भारतीय पत्रकार संघ एआइजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अगुआई में निरन्तर पत्रकारों की आवाज बुलन्द कर रहा है पूरे देश में सक्रिय रूप से पत्रकारों को जोड़कर आगे बढ़ रहा है.
भारत देश में 11 वर्षों से पत्रकार जगत के हितार्थ कार्य कर रहे भारतीय पत्रकार संघ एआईजे की दिल्ली प्रदेश इकाई का शीघ्र ही पुनर्गठन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार की अगुआई किया जाएगा जिसमें निर्भीक, निष्पक्ष क्रान्तिकारी देशभक्त पत्रकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश दिल्ली के पत्रकार साथियों के हक हिफाज़त इंसाफ सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अवध नारायण ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ आज शिक्षा स्वास्थ्य और पत्रकार जगत के हितार्थ में कार्य कर रहा है। भारतीय पत्रकार संघ एक परिवार की तरह लगातार 11 वर्ष से निस्वार्थ और पवित्र भाव से देश भर के 550 से अधिक जिलों में निशुल्क सदस्यता के साथ विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रहा है। एआईजे परिवार में ग्रामीण स्तर से लेकर महानगर स्तर के सभी साथियों का हार्दिक सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में भारतीय पत्रकार संघ 500 से अधिक सम्मान समारोह आयोजित कर चुका है।भारतीय पत्रकार संघ हमेशा से अपने एआईजे साथियों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहता आया है।
भारतवर्ष के 24 राज्य में 82000 से अधिक सदस्यों के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। पत्रकार चाहे किसी भी संगठन के हों तथा जिले में स्थानीय स्तर के किसी भी संगठन में कार्य कर रहे हों लेकिन प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पत्रकार संघ उनके साथ हर स्तर पर सभी तरह की समस्या के निराकरण में सहभागिता करता है।




