बरेली

श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल सांइसेस

बैच 2025 के छात्रों के वैलकम प्रोग्राम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीटयूट आफ पैरामेडिकल साइंसेस बरेली मे संस्थान के पैरामेडिकल पाठयक्रम के बैच 2024 के छात्र- छात्राओं ने बैच 2025 मे प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु वैलकम प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी, निदेशक आदित्य मूर्ति जी, प्राचार्य डा. एम.एस.बुटोला, प्राचार्य पैरामेडिकल डा. जसप्रीत कौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पैरामेडिकल के बैच 2024 के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं संस्थान गीत प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्थान के पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। ग्रुप डांस ब्वायज एंड गर्ल्स ने फिल्मी एवं सोलो गानों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया।
संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने अपने सम्बोधन में समस्त फैकल्टी मेम्बर, वायब्रेन्ट क्लब के छात्र-छात्राओं, समस्त प्रतिभागियों को इस रंगारंग वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। और नये प्रवेशित विद्यार्थियों को सम्बोधित किया और उन्हें अपनी प्रतिभा को इन कार्यक्रमों के माध्यम से उजागर एवं जागृत रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों के अन्दर नई ऊर्जा का संचार होता है। रंगारंग कार्यक्रम में बैच 2025 से मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन हुआ। आयुष वर्मा को मिस्टर व आध्या सिंह को मिस चुना गया। मिस्टर इव अश्वनी व मिस इव वंदिता बनी। स्टार आफ इवेंट मिस्टर उवेश को चुना गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पैरामेडिकल वायब्रेन्ट क्लब व बैच 2024 के छात्रों ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीएसडब्ल्यू डा.क्रांति कुमार, कालेज कार्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, पैरामेडिकल कालेज के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button