ललितपुर

शहर में मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड गिट्टी डम्पर

एआरटीओ की सुस्ती से बढ़ा खतरा, जर्जर सड़कों पर हर पल हादसे का डर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर की सड़कों पर इन दिनों गिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ये भारी वाहन न केवल आम लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि करोड़ों की लागत से बनी सड़कों को भी समय से पहले तबाह कर रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रात होते ही शहर के प्रमुख मार्गों बाजार, स्कूल क्षेत्रों और आवासीय इलाकोंसे क्षमता से कई गुना अधिक भार लेकर डंपर गुजरते हैं। ओवरलोडिंग के कारण इन वाहनों की ब्रेकिंग दूरी बढ़ जाती है, स्टेयरिंग नियंत्रण कमजोर पड़ता है और जरा सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती है।
सड़कें टूट रहीं, हादसे को न्यौता
जानकार बताते हैं कि मानक से अधिक वजन लेकर चलने वाले भारी वाहन सड़क की संरचना पर कई गुना दबाव डालते हैं। इसी का परिणाम है कि शहर की कई सड़कों पर समय से पहले गडढे उभर आए हैं और डामर उखड़ रहा है। कई जगहों पर चलते डंपरों से गिरती गिट्टी और धूल दोपहिया चालकों के लिए फिसलन भरा जाल बन चुकी है।
एआरटीओ की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
शहरवासियों में इस बात को लेकर तीखी नाराजगी है कि ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा। लोगों का आरोप है कि यदि एआरटीओ विभाग नियमित चैकिंग, वेट ब्रिज सत्यापन और कड़ी चालान कार्रवाई करे तो इस समस्या पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता है।स्थानीय व्यापारियों और अभिभावकों का कहना है कि सरेआम दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के बावजूद कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही, जिससे विभागीय ढिलाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बाजार क्षेत्र सबसे ज्यादा संवेदनशील
यातायात विशेषज्ञों के अनुसार शाम के व्यस्त बाजार घंटों में भारी डम्परों की आवाजाही बेहद खतरनाक है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ओवरलोड वाहन पलटने या ब्रेक फेल होने की स्थिति में बड़े पैमाने पर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
विशेषज्ञों की चेतावनी है कि यदि तुरंत सख्त अभियान नहीं चलाया गया तो ललितपुर में गंभीर सड़क दुर्घटना होना तय माना जा रहा है। लगातार बढ़ रही ओवरलोडिंग शहर के लिए चलता-फिरता खतरा बन चुकी है।
शहरवासियों की मांग
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान, प्रमुख मार्गों पर 24 इनटू 7 चेकिंग, दोषी वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना और परमिट निलंबन, स्कूल और बाजार क्षेत्रों में भारी वाहनों का समयबद्ध प्रतिबंध, शहर के लोगों ने प्रशासन से तत्काल कठोर कदम उठाने की मांग की है, ताकि संभावित बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके और सड़कों को बर्बादी से बचाया जा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button