अमरोहा
अमरोहा डीएम निधि गुप्ता वत्स की कार्रवाई से खलबली,
एसडीएम न्यायालय में पेशकार के पद में फेरबदल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : एसडीएम सदर के पेशकार द्वारा बिना आदेश मांग पत्र जारी करने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। पेशकार जितेंद्र सिंह को हटाकर वासिल बाकी नवीस का कार्यभार सौंपा गया है। तहसीलदार न्यायालय के पेशकार अनिरुद्ध सिंह को एसडीएम न्यायालय का पेशकार नियुक्त किया गया है। इस अचानक बदलाव से तहसील में चर्चा है।
1 एसडीएम के आदेश बिना पेशकार ने जारी किया पत्र
2 डीएम ने पेशकार को हटाया, वासिल बाकी नवीस की जिम्मेदारी
3 तहसीलदार न्यायालय के पेशकार बने एसडीएम न्यायालय के पेशकार
अमरोहा। एसडीएम सदर के आदेश के बगैर पेशकार ने अपने हस्ताक्षर से मांग पत्र जारी कर दिया। शिकायत मिलते ही डीएम निधि गुप्ता वत्स ने पेशकार को एसडीएम न्यायालय से हटाकर वासिल बाकी नवीस पटल की जिम्मेदारी सौंप दी है। उनकी जगह तहसीलदार के पेशकार को तैनात कर दिया है। अचानक हुए इस बदलाव की चर्चा तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक बनी हुई है।
कलक्ट्रेट में स्टांप का पटल देख रहे जितेंद्र सिंह को कुछ दिन पहले ही डीएम ने एसडीएम सदर न्यायालय में पेशकार के रूप में तैनात किया था। जबकि, एसडीएम के पेशकार धर्मेंद्र सिंह को उनके पटल की जिम्मेदारी सौंपी थी।
तहसीलदार न्यायालय के पेशकार अनिरुद्ध सिंह को बनाया एसडीएम न्यायालय का पेशकार
इस बदलाव को कुछ दिन ही बीते हैं कि पेशकार की एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उनके आदेश के बिना स्वयं ही अपने हस्ताक्षर कर पेशकार ने एक मुकदमे की फाइल के लिए मांग पत्र निर्गत कर दिया है। जिस पर डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए पेशकार को पटल से हटा दिया है और वासिल बाकी नवीस की जिम्मेदारी सौंपी है।
हसीलदार न्यायिक के पेशकार परमीत सिंडल को अतिरिक्त दायित्व
तहसीलदार न्यायालय के पेशकार अनिरुद्ध सिंह को एसडीएम न्यायालय के पेशकार के रूप में तैनात किया है। तहसीलदार न्यायिक के पेशकार परमीत सिंडल को तहसीलदार न्यायिक के साथ-साथ तहसीलदार न्यायालय के पेशकार का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।
एक पत्र से जुड़ा मामला था। जिस पर जिलाधिकारी ने पेशकार का पटल परिवर्तन कर दिया है। दूसरे पेशकार की तैनाती न्यायालय में कर दी गई है। शशिभूषण पाठक, एसडीएम सदर
कुछ बाबुओं के पटल परिवर्तन किए हैं। तहसीलदार न्यायालय में तैनात पेशकार अनिरुद्ध सिंह को एसडीएम न्यायालय का पेशकार बनाया गया है। निधि गुप्ता वत्स, डीएम



