बेतुल

बैतूल डॉ.मुखर्जी ने भारत को एकता एक सूत्र में बांधा:जिला पंचायत उपाध्यक्ष

निबंध और प्रश्नोत्तरी संपन्न, विजेताओं का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, भाजपा महामंत्री पर्वत धोटे, खेल युवा कल्याण विभाग से श्रीमती पूजा कुरील के आतिथ्य में और मेरा युवा भारत बैतूल की जिला अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भूपेंद्र पवार ने कहा कि आज भारत को अनेकता में बिखरने से रोकने में डॉक्टर मुखर्जी का महत्वपूर्ण योगदान है। हंसराज धुर्वे ने कहा कि भारत को एक सूत्र में बांधने का श्रेय डॉ.मुखर्जी को जाता है। पर्वत धोटे ने कहा कि श्याम प्रकाश मुखर्जी के किए गए कार्यों अनुकरणीय है। सुषमा गवली ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका एक सादगी पूर्ण जीवन जो की हमें जीने की एक विशेष कल प्रदान करता है। इस अवसर पर निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सामूहिक रूप से एक पौधे का रोपण भी किया और प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा व आभार सुशील उदयपुरे द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर खेल युवा कल्याण विभाग से रामनारायण शुक्ला, राधे लाल बनखेड़े, तपेश साहू, हुकुमचंद कलभोर, आशीष कोकने, तपेश साहू, अजय मिश्रा, महेन्द्र  सोनकर, हेमन्त  विश्वकर्मा, निहारिका चौहान, विशाखा, शिवानी सोनकर, प्रेरणा माथनकर, सुरभि मोहोबे, जयश्री शेषकर,संजना धुर्वे, अश्वनी उईके  सहित बड़ी संख्या में युवा मंडल व महिला मंडल व प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button