शामली

शादी के जशन  में हुई मारपीट लाइव वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
काधला। कस्बे के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान दो लोगों के बीच मारपीट हो गई देखते ही देखते दोनों पक्षो के लोगों में जमकर लात घुसे व बैल्ट चली जिसका लाइव वीडियो किसी ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बा निवासी निसार की दो पुत्रियां आयशा एवं तमन्ना की बारात सोमवार को आई हुई थी। शादी का जशन कस्बे के एक मैरिज होम में आयोजित किया गया था। आरोप है की बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोली से बारात में आए युवक  नाईम व कस्बा निवासी सोयाब  के बीच खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों युवको के बीच हाथापाई शुरू हो गई और दोनों पक्षों के लोग  एक दूसरे के साथ झगड़ा करने लगे। दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लात घुसे व बेल्ट चली जिसका लाइव वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैरिज होम में झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए मौके से दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। दोनों पक्षों के लोग पकड़े गए अपने-अपने लोगों को छुड़ाने के लिए थाने के चक्कर काटने लगे। मामले में खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने पर तहरीर नहीं दी थी दोनों पक्षों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button