मुरादाबाद

नेशनल प्रेस टाइम्स की खबर का असर बदले गए खंड शिक्षा अधिकारियों के ब्लाक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। नेशनल प्रेस टाइम्स ने प्रमुखता से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद विमलेश कुमार की खंड शिक्षा अधिकारियों से सांठगांठ ओर तय अनुचित लाभ की खबर प्रकाशित की थी जिसकी जानकारी मिलते ही के ही आनन फानन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी मुरादाबाद से अनुमोदन प्राप्त करके जनपद के 6 खंड शिक्षा अधिकारियों के ब्लाकों में परिवर्तन कर दिया है। मगर इसमें भी साहब खेल करने से नहीं चूके। जानकारी मिली है कि अपने कुछ खास सजातीय और अनुचित लाभ दिलाने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों मोहित कुमार, विकास कुमार और वागेश सिंह गोयल को स्वेच्छा का लाभ देते हुए मनमाफिक ब्लॉक दे दिए गए हैं। जबकि गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हाल ही बाईपास सर्जरी हुए मनोज कुमार बोस को ओर अधिक दूर भेज दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार को ठाकुरद्वारा भगतपुर टांडा, विकास कुमार को बिलारी ओर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने में दोषी पाए गए वागेश सिंह गोयल को नगर क्षेत्र मुरादाबाद में तैनात किया गया है। इसके अलावा शिवम गुप्ता को छजलैट और अजहर आलम को मुरादाबाद ग्रामीण में खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी मुरादाबाद के द्वारा कई जनप्रतिनिधियों के शिकायत करने पर एकमात्र भ्रष्टाचार के आरोपों से ग्रस्त खंड शिक्षा अधिकारी नगर वंदना सैनी को हटाए जाने के निर्देश दिए गए थे परन्तु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसमें भी चतुराई दिखाते हुए 6 अन्य खंड शिक्षा अधिकारियों का भी ब्लॉक बदलवा दिया। इसमें विभाग के शातिर बाबू ललित कुमार का हाथ भी बताया जा रहा है जो पिछले काफी वर्षों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्ध चल रहा है और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार का विश्वास पात्र बनकर आय के स्त्रोत पैदा कर रहा है।
1- बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार
2- ह्रदय रोग पीड़ित मनोज बोस
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button