मथुरा
दाऊजी में पूजा कर जताया शराब का विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। बलदेव के गांव दंघेंटा में कंपोजिट शराब ठेका हटवाने के लिए 14वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान लोगों ने एक पैर पर खड़े होकर शराब की बोतलों की पूजा की। इस दौरान ग्रामीणों और भाकियू अराजनैतिक ने कहा कि जब तक प्रशासन यहां से शराब के ठेकों को नहीं हटाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने एक पैर पर खड़े होकर शराब की बोतल की उतारी आरती और जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। मुकेश रावत और अवधेश रावत ने कहा कि गांव में शराब का ठेका होने से सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कई शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चंद्रपाल सरपंच, संजय सिंह, कुंत भोज, आंसू चौधरी, ओमवीर, सत्येंद्र, देवेंद्र, गिर्राज, अतर सिंह, जबर सिंह, हरिमोहन, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।



