धनबाद

बेटे की दिलेरी से अपराधी भागे डकैती की कोशिश नाकाम

Son's bravery forces criminals to flee, robbery attempt fails

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाब । महुदा मोड़ के मुरली नगर में राजेश बाउरी के घर पर अपराधियों द्वारा डकैती का प्रयास गृहस्वामी की सतर्कता और उनके पुत्र की साहसिकता के चलते विफल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। राजेश बाउरी ने बताया कि उनकी पत्नी लतिका देवी, पुत्र मनीष कुमार और पुत्री खुशबु कुमारी स्कूटी से सब्जी खरीदकर घर लौटे थे। जैसे ही वे ताला खोलकर अंदर घुसे, पीछे से लगभग एक दर्जन हथियारबंद अपराधी घर में घुस आए और परिवार को कब्जे में लेकर अलमारी की चाभी मांगने लगे। इसी दौरान मनीष कुमार किसी तरह अपराधियों की पकड़ से छूटकर एक कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और मोबाइल से अपने पिता को सूचना दी। बेटे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुटने लगे। भीड़ को देख अपराधियों ने पिस्तौल लहराते हुए जंगल की ओर भागने में ही अपनी भलाई समझी। सूचना मिलते ही महुदा पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और अपराधियों के भागने के रास्ते पर पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए, लेकिन पुलिस को जंगल में एक टोपी, एक मास्क और शनिवार सुबह एक पिस्तौल बरामद हुआ। पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो की उपस्थिति में पिस्तौल को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी। महुदा पुलिस ने राजेश बाउरी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button