पाकुड़

झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना के तहत 57 किसानों के माफी की 29 लाख 826 रुपये की ऋण राशि, दी स्वीकृति

Under the Jharkhand State Agricultural Loan Waiver Scheme, loan amount of Rs 29,826 has been approved for waiver of 57 farmers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 57 केसीसी ऋणग्रस्त किसानों के 29 लाख 826 रुपये की राशि को माफी हेतु अनुमोदित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि कृषि ऋण माफी योजना के लाभ से कोई पात्र किसान वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ऋणमुक्ति योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक राहत देना और उन्हें पुनः कृषि कार्यों से जोड़ना है। इसलिए सभी बैंकों और कृषि विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि पारदर्शी और त्वरित रूप से लाभ का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button