मुरादाबाद

भाजपा द्वारा एस.आई.आर.कार्यशाला का आयोजन किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में एस. आई.आर.(स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यशाला का आयोजन स्वयंवर बैंक्विट हॉल रामगंगा विहार में किया गया।
एस.आई.आर.(स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन)कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता एमएलसी गोपाल अंजान,विशिष्ट अतिथि महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी शामिल रहें ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता गोपाल अंजान महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के के मिश्रा ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर एवं वंदेमातरम गायन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता गोपाल अंजान ने बताया कि एस आई आर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) एक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया है इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण मतदाता नाम जोड़ने, हटवाने एवं संशोधन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचना है ।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सूची में जुड़वाने और निष्क्रिय एवं डुप्लीकेट नामों की हटवाने में सहयोग करना होगा उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण हो चुके युवाओं सहित पात्र मतदाताओं को जागरूक कर फार्म-6 भरवाये जाये वही दूसरी ओर मृत,स्थानांतरित अथवा दोहरी प्रविष्टि वाले नामों को हटवाने के लिये फॉर्म -7 की प्रक्रिया को भी समझकर बूथ स्तर पर लागू किया जाये ।
उन्होंने पुनरीक्षण की समय सीमा,आवश्यक दस्तावेजों और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत किया उन्होंने बताया कि पात्र मतदाताओं को पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड,जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाना होगा ।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष शक्तिकेंद्र के संयोजक बूथ पर रहने वाले प्रदेश,जिला,महानगर के पदाधिकारीगण एवं बूथ अध्यक्ष बूथ समितियों के सहयोग से घर घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं की पहचान करनी है एवं उनका वोट बनवाना है ताकि कोई भी नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है ।
विशिष्ट अतिथि महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में हो और जिनके नाम हटाए जाने की आवश्यकता है उन्हें भी सही ढंग से हटाया जाये संगठन प्रत्येक बूथ तक पहुंचे और प्रत्येक बूथ पर रहने वाले लोगों के वोट बनवाना अहम जिम्मेदारी है सभी को मिलकर यह महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुये समय सीमा के अंदर फार्म-6, फार्म-7,फार्म-8 की प्रक्रिया को पूरा कराये।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के के मिश्रा ने एस.आई.आर. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन)कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर पात्र मतदाताओं की संकलित की जाएगी ।
महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि हम सभी मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  फार्म -6,फार्म -7, एवं फार्म – 8 की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ताकि मतदाता सूची शुद्ध एवं अद्यतन रूप से तैयार हो सके।
सभी को मिलकर सूची का निरीक्षण करना है ताकि कोई भी   मतदाता वोटर लिस्ट से छूट न जाए।
कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ने किया ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता गोपाल अंजान, विशिष्ट अतिथि महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के के मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिसोदिया, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जयसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुरेंद्र विश्नोई, मनोज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, नवदीप टंडन विशाल त्यागी, हेमराज सैनी, चंद्र प्रजापति, सुनीता शर्मा,शशि किरण,रजनी कांत जाटव, मनमोहन सैनी,मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, विशाल रस्तौगी, वीरपाल सिंह, संजय कुमार, अमित शर्मा, अनुज शर्मा,मयंक कश्यप,विजय वर्मा, पिंकू गुप्ता,अनूप महरोत्रा,आलोक सैनी,मदालसा शर्मा, पंकज शर्मा,रंजना अग्रवाल, नीलम रस्तौगी,रघुवीर सिंह, मनीष गुज्जर,हरेंद्र शर्मा,टीटू सैनी,दिनेश गोला,विनय राजोरिया, योगेंद्र रस्तौगी,रोशन सैनी,नीरज कुमार, ब्रह्मजीत सिंह आदि महानगर,मंडल,मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण पार्षदगण एवं बूथ अध्यक्ष बूथों के बी एल ए शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button