बरेली

बरेली में कांवड़ यात्रा की मण्डलीय समीक्षा

मुख्य सचिव और डीजीपी ने दिए ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सावन माह में शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए  बरेली में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव और डीजीपी ने मंडल के 9 जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को यात्रा के दौरान ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए गए। डीजीपी ने महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उनके लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही डीजे की आवाज और समय सीमा के मानकों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए।
अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से 24 घंटे निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, लाइटिंग और स्वास्थ्य शिविरों की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया।
बैठक में सभी अधिकारियों ने यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button