रामपुर शाहबाद
सभासद ने नगर पंचायत से जन सूचना अधिकार के तहत मांगी सूचनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर पंचायत शाहबाद के वार्ड नंबर 16 के सभासद शराफत हुसैन ने नगर पंचायत शाहबाद से वर्ष 2023 के माह मई से वर्ष 2025 के दिसंबर तक का कुछ बिंदुओं पर समय सीमा के अनुसार सूचना मुहैया कराने के मांग की है। सभासद का कहना है कि इस अवधि में नगर पंचायत शाहबाद में जो कूड़ेदान एवं हत्थू ठेले खरीदे गए थे, उनके स्थान पर जो टूटे हुए कूड़ेदान एवं हत्थू ठेले हैं, वह नगर पंचायत शाहबाद के द्वारा नीलाम किए गए या नहीं। अगर नीलाम किए गए तो कितने रुपए के और किस ठेकेदार के द्वारा नीलामी की गई। नगर पंचायत शाहबाद के द्वारा इस अवधि में नगर में पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए कितनी लाईटें खरीदी गईं और किन-किन कंपनियों की लाइटों को खरीदा गया। लाइट की गारंटी व लाइट की कीमत मुहैया कराने की मांग भी की गई है सभासद का कहना है कि नगर पंचायत शाहबाद में बोर्ड की जो भी मीटिंग हुई उसका रजिस्टर्ड लॉक है या नहीं।अगर लॉक है तो किस दिनांक को किया गया। नगर पंचायत शाहबाद में जो भी बैठकें हुई उनमें कितने कार्य हुए और कितने बाकी हैं। इसके साथ ही सभासद द्वारा इस बीच हुईं बोर्ड की बैठक में होने वाला खर्च तथा खर्च का ब्यौरा भी मांगा गया है।


