महेशपुर प्रखण्ड सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Mobile Lok Adalat cum Legal Awareness Camp organized in Maheshpur Block Auditorium

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आज बुधवार को पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने उपस्थित ग्रामीणों को कानूनीतौर पर सशक्त बनाने की लेकर कानूनी अधिकार समेत कई एक्ट के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि प्राधिकार द्वारा योग्य जरूरतमंद को उनके वादों को लेकर निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान की जाती है। जिससे योग्य व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। नालसा द्वारा संचालित योजनाओं पर भी बताया गया।साथ ही कानून से संबंधित जागरूक पुस्तिका पर्ची का वितरण किया गया। मौके पर पीएलवी चन्दन रविदास, प्रियंका हेंब्रम, विजय कुमार राजवंशी, उर्मिला हेंब्रम ग्रामीण समेत प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।



