हजारीबाग

झाप्रा स्कूल संगठन कि बैठक में पूर्व प्रदेश पदाधिकारी का चयन हुआ निरस्त।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन की केंद्रीय कमेटी की बैठक हजारीबाग फ्लोरेस्टा होटल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता विपिन कुमार सिंहा ने की। बैठक में ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी कोर कमेटी के सदस्य और 16 प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में 16 नवंबर 2025 को हुए चुनाव में जो प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव को मनोनीत किया गया था वह चयन असंवैधानिक था,इससे उत्पन्न टकराव,संगठन की उठापटक की स्थिति उत्पन्न हो गई। चुंकि जिस पद का सृजन ही नहीं हुआ उस पद पर चयन तत्काल नहीं होना था।आज की बैठक में सर्वसम्मति से उस प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के चयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस पद का चुनाव संवैधानिक तरीके से किया जाए।चुनाव कि पूरी जिम्मेदारी ट्रस्टी मेम्बरों की होगी। आज की बैठक को संबोधित करते हुए वरीय उपाध्यक्ष मकसीर आलम ने बैठक की अध्यक्षता के लिए विपिन कुमार सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से सभी ने स्वीकार किया। आज की बैठक की अध्यक्षता विपिन कुमार सिंहा ने की। संगठन की ओर से शाल उड़ाकर बिपिन सिंहा को सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद भगत पूर्व सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा पूर्व उपाध्यक्ष मकसीर आलम पूर्व उपाध्यक्ष छोटेलाल साहू, वर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन मेहता, सहसचिव परवेज आलम,कोषाध्यक्ष सोहेल अहमद नूर, पूर्व मीडिया प्रभारी आरिज हुसैन सागर, मुख्य ट्रस्टी मधुप मनोहर, सह संयोजक मनोज राय, प्रखंडों से बरकट्ठा के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार,सचिव लक्ष्मण कुमार ,बरही से नितेश कुमार एवं उनके सहयोगी चौपारण से सुनील सिंह, नंदकिशोर प्रजापति, अशोक साव, मदन कुमार पदम से अमरदीप और राजन सर, कटकमदाग से बालेश्वर साव, राम प्रकाश तिवारी, कटकमसांडी से सूर्य देव पांडे, सद्गुण निशा, सदर पूर्वी से राजेश शर्मा, हरिनारायण, सदर पश्चिम से बैजनाथ यादव, बड़कागांव से मोहम्मद इब्राहिम, दारू से नंदकिशोर सिंह, एवं हजारीबाग शहर से जमाल अहमद (हीरो), अख्तर हुसैन, अविरल बिहारी लाल, साजिद रहीम एवं कई गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button