ललितपुर

गलत साइड से आए ट्रक ने मारी टक्कर

सात सवारियां घायल, अज्ञात चालक पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी के पास विगत शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने गलत साइड से आकर सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक सहित सात सवारियां घायल हो गईं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, जखौरा थाना क्षेत्र के नदनवारा निवासी महेन्द्र सिंह ने बताया कि वह 19 फरवरी 2026 को अपनी सवारी गाड़ी (यूपी-94 टी-5818) चला रहे थे। शाम करीब चार बजे वह लगभग सात सवारियों को लेकर बांसी से ललितपुर की ओर आ रहे थे।आरोप है कि जैसे ही उनका वाहन नवीन गल्ला मंडी के पास पहुंचा, सामने से गलत दिशा में तेज व लापरवाही से आ रहे ट्रक (आर.जे. 11 जीसी 1120) ने उनकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गए।महेन्द्र सिंह के अनुसार, हादसे के बाद वह बेहोश हो गए। होश आने पर उन्हें शरीर में कई चोटें होने की जानकारी मिली। घायलों में संतोष, बहादुर, रमा, खिलन, कविता और अदिति समेत कुल सात सवारियां बताई गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धाराओं 281, 125(ए), 125(बी) और 324(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।पुलिस का कहना है कि ट्रक और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button