जालौन

भाजपा जिला कार्यकारिणी में बंधन द्विवेदी बने आईटी संयोजक

रामजी उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
माधौगढ़ (जालौन)। जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने बहुप्रतीक्षित भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन में सामंजस्य, संतुलन और नई ऊर्जा का परिचय दिया है। अपने पूर्व कार्यकाल में उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर जिले में भाजपा को सशक्त बनाने वाली दीक्षित को शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुनः जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके सफल नेतृत्व का प्रमाण है।
नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा शक्ति का संतुलित समावेश देखने को मिला है। विशेष रूप से युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन को और अधिक गतिशील बनाने का प्रयास किया गया है। माधौगढ़ क्षेत्र से सिरसा दो गढ़ी निवासी राम अनुग्रह सिंह राजावत को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मिझौना के बंधन द्विवेदी को पुनः आईटी सेल का जिला संयोजक बनाया गया है। बंधन द्विवेदी ने अपने पूर्व कार्यकाल में आईटी सेल के माध्यम से भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक, विशेषकर युवाओं के मोबाइल तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही रूपापुर निवासी गौरव राठौर को सह जिला संयोजक (आईटी सेल) बनाया गया है। वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में बंटी गुप्ता, प्रिन्स द्विवेदी एवं अनुराधा व्यास को स्थान देकर संगठन को और मजबूती प्रदान की गई है। नई कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विश्वास जताया जा रहा है कि यह टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button