झुंझुनू
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भौड़की की छात्रा नीतू ने दसवीं में प्राप्त किए 97.50 प्रतिशत अंक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोड़की से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 में नीतू पुत्री मामराज सिंह ने 97.50%. अंक हासिल कर विद्यालय, परिवार और राजस्थान का नाम रोशन किया है। साथ ही विधालय के अन्य छात्र छात्राओं ने भी शत प्रतिशत उत्कर्ष परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। व्याख्याता राजेंद्र गोरा ने बताया कि इस खुशी के अवसर पर समस्त स्टाफ ने नीतू को घर जाकर शुभकामनाएं दी और उसके उज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की संस्था प्रधान शोभा चौधरी ने नीतू व उसके परिवार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।



