ड्रोन कैमरा से रखी जा रही है निगरानी, सुरक्षा बलों भी चौकस
Surveillance is being maintained with drone cameras, security forces are also on alert.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रामनवमी के पावन अवसर को लेकर रामनवमी के मद्देनज़र पाकुड़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आए। शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं। पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे नगर क्षेत्र की निगरानी की गई और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता को पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए देखा गया।श्रनगर थाना क्षेत्र समेत जिले भर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा और लोगों की जांच भी की जाती रही, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। समाचार लिखे जाने तक ड्रोन कैमरे से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही थी। प्रशासन की इस सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे।



