बरेली
गोवर्धन जी की परिक्रमा करने से जीव सब बंधन से मुक्त हो जाता है ;आचार्य जी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । कायस्थ सेना कल्याण परिवार बरेली द्वारा प्रेरित लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम में भागवत पुराण के छठे दिवस गिरिराज जी की परिक्रमा के महत्व को बताते हुए आचार्य जी द्वारा विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई मनुष्य जीवन में एक दो बार ही गिरिराज जी की चौदह कोस की परिक्रमा करता है ठाकुर जी उसके समस्त संकटों को हर लेते हैं। आचार्य जी ने आज पूतना वध, कान्हा के मुख में ब्रह्मांड के दर्शन, माखन चोरी की कथाएं सुनाई जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा में भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आलोक प्रधान, श्यामदीप सक्सेना,आलोक सक्सेना, आलोक कुमार एडवोकेट, रवि सक्सेना अवधपुरी, भगवा परिषद जिलाध्यक्ष डॉ सुबोध अस्थाना,रविंद्र नाथ श्रीवास्तव,सुनील सक्सेना एडवोकेट,राकेश सक्सेना,सीमा प्रधान, आर्यन प्रधान,रचना चौहान,रंजना सिंह, मेघा सिंह हरिओम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र पाल सिंह एवं श्रीमती सुशील सिंह थे कथा के अंत में छप्पन भोग लगाया गया।


