बरेली

“हिंदी रंगमंच दिवस” के उपलक्ष्य में रंगकर्मियों का सम्मान हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : ऑल इंडिया कल्चरलएसोसिएशन संस्था के तत्वाधान में बी.डी.ए.कॉलोनी टिबरी नाथ, बरेली में वरिष्ठ रंगकर्मियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले रंगकर्मियों में नीलम वर्मा, हरजीत कौर, सुनील धवन, कमल श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा का रंगकर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिया धवन, राजीव शर्मा टीटू, डॉक्टर सैयद सिराज, देवेंद्र रावत, प्रमोद उपाध्याय, रवि सक्सेना आदि मौजूद रहे। इस  अवसर पर रंग कर्म के दशा और दिशा पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महासचिव सुनील धवन ने कहा कि नए प्रेक्षागृहों का किराया अधिक होने के कारण अव्यवसायिक कलाकारों को मंच मिलना दूभर हो गया है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा कि कलाकारों को किराए में मिलने वाली छूट समाप्त होने से नाट्य संस्थाएं अखिल नाट्य प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रही हैं जिससे प्रतियोगिताएं नाट्य समारोह का स्वरूप धारण कर रही हैं। रंगकर्मी नीलम वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से नुक्कड़ नाटक के लिए मिलने वाली सहायता भी लगभग सीमित हो गई है। जिससे आम नाट्यकर्मी के जीवन यापन में प्रश्न चिन्ह लग गया है। रंगकर्मी हरजीत  कौर ने कहा कि रंगकर्मियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए , रंगकर्मी कमल श्रीवास्तव ने कहा कि समय समय पर अच्छे नाटकों का मंचन करना चाहिए। रंगकर्मी प्रदीप मिश्रा ने कलाकारों को अच्छी साहित्यिक कृतियों के अध्ययन पर जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button