जालौन

आईटीआई में लगे रोजगार मेला में 62 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में मंगलवार को प्रातः 10 से 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले में चयन कम्पनी टीमलीज के प्रतिनिधि एचआर श्रीमती प्रतीक्षा दुबे एवं जीनस पॉवर के एचआर राहुल कुमार सिंह एवं धर्मेन्द्र कुमार जोशी ने आईटीआई के व्यवसाय इलैक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलैक्ट्रीशियन पीडी एवं इलैक्ट्रानिक्स मैकेनिक के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ पूर्व में अप्रैन्टिसशिप, अनुभव प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियो ंका चयन साक्षात्कार के माध्यम से 62 अभ्यर्थियों का चयन टेक्नीशियन, सुपरवाइजर के रूप में किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 16000 प्रतिमाह  यात्रा भत्ता के साथ-साथ बोनस सुविधा भी प्रदान की जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनके ब्लॉक में ही नियुक्ति प्रदान की जायेगी।
उक्त रोजगार मेले में एडूवान्डटेज कम्पनी के एचआर शैलेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा आईटीआई के समस्त व्यवसाय से उत्तीर्ण एवं स्नातक 9 अभ्यर्थियों का चयन प्रणव विकास ग्रुप के लिये साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, पलवल (हरियाणा) में नियुक्त किया जायेगा। आयोजित रोजगार मेले में लगभग 105 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें कुल 71 अभ्यर्थियों चयन किया गया। रोजगार मेले में जिला सेवायोजन कार्यालय टीम द्वारा कैरियर काउंसिल शिविर का आयोजन किया गया। रोजगार मेले सफल संचालन में नोडल संस्थान प्रधानाचार्या डॉ. नुपूर कश्यप, नीलेश राव, धर्मेन्द्र सिंह यादव, राजेन्द्र पाल सिंह, राजेश राजपूत, नीरज त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button