ललितपुर
मड़ावरा में जमीन पर जबरन कब्जे और झूठे मुकदमों की शिकायत
दो परिवारों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। मड़वारा क्षेत्र में जमीन विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दो अलग-अलग परिवारों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की शिकायत की है। पहली शिकायत चंदन सिंह तनय प्रभान सिंह की है। उन्होंने लिखा कि उनके दादा परदादा की भूमि (खसरा नंबर 1264, 1283) पर विपक्षी संतोष, मुन्ना, चंदेश तनय रामकिशन तिवारी आदि ने कर्मचारियों की मदद से फर्जी तरीके से कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जबरन कब्जा न करने पर उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और 1994-95 का पुराना मुकदमा भी फंसाया गया है। उन्होंने जिला अधिकारी से उचित कार्रवाई की मांग की है। दूसरी शिकायत सुखदयाल पाल तनय टुण्डे पाल की ओर से है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी पत्रकारता करते हुए एक व्यक्ति उनके गांव में झूठा न्यूज फर्जी शिकायतें कर रहे हैं। 8 फरवरी 2026 को कुछ लोगों ने उनके प्लॉट नंबर 779 पर कब्जा करने की कोशिश की और वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी उन्हें धमकी दे रहे हैं, झूठे मुकदमे करवा रहे हैं और सोशल मीडिया (फेसबुक, यूट्यूब) पर उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने पुलिस और तहसील प्रशासन से मदद मांगी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों शिकायतकर्ताओं ने जिला अधिकारी से अपील की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि निर्दोष परिवारों को परेशान न किया जाए।



