नवप्रवेश एवं नामांकन अभियान में मिली बड़ी सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बावड़ी। राउमा.विद्यालय ठीकरिया में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर नवप्रवेश समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान नए विद्यार्थियों का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मीना ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। उन्होंने नामांकन बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभी स्टाफ सदस्य पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। स्टाफ सदस्य पैदल घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे ग्रामीणों व अभिभावकों से मिलकर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने की अपील कर रहे हैं। साथ ही, विद्यालय के पंपलेट भी घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे हैं।
इस अभियान में विद्यालय साथी महिपाल बाज्या, मुन्नी धायल, ममता कुमारी, सुनील पारीक, राजेंद्र सामोता, चन्द्रदेव सुंडा, अभिषेक शर्मा, मधु, विजयपाल, सरोज, बाबूलाल, शीशपाल, सुरेंद्र एवं मंजु ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 61 विद्यार्थियों का प्रवेश कराया गया है, जो विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही विद्यालय का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिससे विद्यालय की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



