गोड्डा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर कुशवाहा महासभा ने कारगिल चौक पर मनाया जश्न

कुशवाहा महासभा ने कारगिल चौक पर फोड़े पटाखे व बांटी मिठाइयां 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो 
प्रदेश सचिव मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम आयोजित
गोड्डा। शहर के कारगिल चौक पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से जमकर जश्न मनाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा की अगुवाई में समाज के लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया है। श्री कुशवाहा ने बताया कि बिहार की राजनीति में हुए बड़े बदलाव और सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद इसका उत्साह पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा जिले में भी देखने को मिल रहा है। इस उपलब्धि से उत्साहित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, गोड्डा जिला इकाई के सदस्यों ने शहर के हृदय स्थली कारगिल चौक पर जमकर खुशियाँ मनाईं। महासभा के दर्जनों सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध लोग कारगिल चौक पर एकत्रित हुए। समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और सम्राट चौधरी के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। जिससे पूरा चौक उत्साह के माहौल में रंग गया। विजय उत्सव के दौरान महासभा के सदस्यों ने राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के बीच मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया। जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे कुशवाहा समाज और विकासवादी राजनीति के लिए एक गर्व का क्षण है। प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी एक जुझारू और जमीनी नेता है। उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। गोड्डा की धरती से हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते है। इस खुशी के इजहार में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजीव मेहता, जिला अध्यक्ष डॉ सदानंद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध पंजीयारा, उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, सचिव अखिलेश कुशवाहा, अरुण कापरी, संतोष कुशवाहा, महासचिव अमरेंद्र कुमार अमर, उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मनोज मंडल, जगरनाथ महतो, संरक्षक कुंदन कुमार, जयकृष्ण माल, अधिवक्ता अमरेंद्र पंजीयारा, कार्यालय सचिव त्रिवेणी कुशवाहा, संजीव राणा, रामरंजन भारती सहित संगठन के कई युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में इस राजनीतिक बदलाव का स्वागत किया और इसे एक नए युग की शुरुआत बताया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button