हापुड़

परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ में ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भगवान परशुराम की जयंती की व्यापक तैयारियों पर चर्चा हुई । बैठक में झांकियों के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और शहर में शांतिपूर्ण जुलूस निकालने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि इस बार जयंती को विशेष और भव्य रूप से मनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि महासभा कुछ विशेष तैयारियां कर रही है, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है ।

बैठक में भगवान परशुराम के जीवन और उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, जिन्होंने अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना की। उन्हें ‘ब्रह्म-क्षत्र अवतार’ के रूप में जाना जाता है। उनका प्रमुख शस्त्र ‘परशु’ (फरसा) था, जो भगवान शिव द्वारा प्रदत्त दिव्य अस्त्र माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। उनका जन्म वैशाख शुक्ल की तृतीया, यानी अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। इस दिन उनके आदर्शों, तपस्या और धर्म रक्षा के संदेश को याद किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button