जालौन

92% रिजल्ट के साथ रामश्री पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

आर्यन पटेल बने टॉपर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उरई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में रामश्री पब्लिक स्कूल ने जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है।
इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 325 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 298 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय में आर्यन पटेल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके अलावा क्रिस खरे ने 94.6%, शौर्य दीक्षित ने 94%, आर्यन शर्मा ने 93.8%, श्रुति श्रीवास्तव ने 93.5% और श्रेया गुप्ता ने 93.3% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं अंकित बाबू, रचित द्विवेदी और रितेश चौरसिया ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। खास बात यह रही कि विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सी.पी. गुप्ता ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेंद्र सेंगर, उपप्रधानाचार्य अंशुल द्विवेदी सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button