जालौन

कालपी कॉलेज में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं जारी, पहली पाली में शत-प्रतिशत उपस्थिति

तीन पारियों में 585 परीक्षार्थियों की परीक्षा, सीसीटीवी निगरानी में नकलविहीन व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं कालपी कॉलेज कालपी में इन दिनों सुचारू एवं नकलविहीन वातावरण में जारी हैं। इस परीक्षा केंद्र पर कालपी कॉलेज कालपी, राजकीय महाविद्यालय राजघाट तथा मधु टण्डन महिला महाविद्यालय के कुल 585 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होकर 23 मई तक चलेंगी, जिनमें बीए, बीएससी रेगुलर, बीएससी ऑनर्स एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।
परीक्षाएं तीन पारियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली सुबह 7.30 से 9.30 बजे, द्वितीय पाली 11 से 1 बजे तथा तृतीय पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक संचालित हो रही है। मंगलवार को प्रथम पाली में बीएससी छठवें सेमेस्टर की बॉटनी विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 52 छात्राओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इस पाली में एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाएं प्राचार्या मधुप्रभा तिवारी के निर्देशन में संचालित हो रही हैं। नोडल प्रभारी डॉ. सोमचन्द्र एवं परीक्षा सहायक डॉ. बृजेन्द्र सिंह की निगरानी में परीक्षा पारदर्शी ढंग से कराई जा रही है। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे नकल पर पूरी तरह अंकुश है। इस दौरान डॉ. राधा रानी श्रीवास्तव, डॉ. कीर्ति पुरवार, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. नीता पांडेय, प्रवीण कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button