हापुड़
श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे छात्राओं ने मनाया ‘पृथ्वी दिवस….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हापुड़ के मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज ‘पृथ्वी दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन लाइव ईको क्लब के माध्यम से ‘हमारी शक्ति हमारा गृह’ थीम पर यूट्यूब चैनल पर वेबिनार की लाईव स्ट्रीमिंग छात्राओं को दिखाई गई । साथ ही कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने ‘पृथ्वी दिवस’ के महत्व को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्राओं को प्रेरित किया । कक्षा Vlll की छात्रा दिया शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये । समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ ।




