बाराबंकी

रसौली कस्बे में नाले में गिरा सांड घंटो मशक्कत के बाद पाइप तोड़कर निकाला गया हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में खातीर तालाब के पास एक नाले में दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नाले के गहरे पाइप में फंस गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी को मिली। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन किया और बचाव कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड के जवानों ने भी सांड को निकालने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल ने स्थिति का आकलन किया और तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाई। जेसीबी की मदद से पाइप को तोड़कर सांड के शव को बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी की देखरेख में सांड के शव को ग्राम पंचायत की जमीन में गड्ढा खोदकर दफनाया गया। इस दौरान गड्ढे में दस बोरी नमक भी डाला गया। ग्राम प्रधान के इस कार्य और जीव के प्रति उनकी हमदर्दी को देखकर ग्रामीणों ने उनकी सराहना की और सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button