भरत पुर

सिरस मे तीन दिवसीय हरि कीर्तन जबाबी दंगल 14 से 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। गांव सिरस के श्री प्रेतराज सरकार परिसर पर भक्त मंडल की ओर से 14 मई गुरुवार से तीन दिवसीय विशाल हरिकीर्तन जबाबी दंगल का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश सहित कई प्रर्देशों के गायक मंडल शामिल होंगे।
अखिल ब्रह्माण्ड नायक, रसरूप, आनन्द कंद परमब्रह्म श्री प्रेतराज सरकार की अनुकम्पा से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव सिरस स्थित श्री प्रेतराज सरकार मंदिर परिसर पर तीन दिवसीय विशाल हरिकीर्तन जबाबी दंगल का आयोजन 14 मई गुरुवार रात्रि से प्रारम्भ होकर 16 मई शनिवार को सायं 6 बजे तक अनवरत जारी रहेगा। इसके समापन पर गायक मंडलो को सम्मानित किया जायेगा। अतः इस उद्भव समागम में आप अपनी भावपूर्वक उपस्थित देकर हरि कीर्तन की शोभा बढ़ाये। हरिकीर्तन जबाबी दंगल मे स्थानीय गायक मंडल सहित लालमन चंचल, कानपुर उत्तर प्रदेश, रणजीत राज, प्रयागराज उत्तर प्रदेश, अजय विजय, उरई जालौन उत्तर प्रदेश तथा अजनबी सैलानी रायबरेली उत्तर प्रदेश गायक मंडल शामिल होकर मनोरंजन के साथ अपनी गायिकी का हुनर प्रदर्शित करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button