बाराबंकी

रसौली में बच्चों ने किया भंडारे का आयोजन हनुमान गढ़ी महंत पहलवान सौरभ दास व चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल रहे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर 13 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों ने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्घाटन हनुमानगढ़ी के महंत पहलवान सौरभ दास और चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल ने किया। स्थानीय लोगों ने बच्चों के इस प्रयास की काफी सराहना की।
इन बच्चों ने ‘बाल हनुमान मित्र मंडल’ नामक एक समूह बनाया है, जिसमें बीस से पच्चीस नवयुवक लड़के शामिल हैं। उनका मुख्य उद्देश्य ज्येष्ठ मास के दौरान किसी भी व्यक्ति या जीव को भूखा न रहने देना है। इसी संकल्प के साथ ये सभी नवयुवक लोगों की मदद में सक्रिय रहते हैं।
भंडारे की शुरुआत हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और आरती के साथ की गई। इसके बाद दोपहर 2 बजे से देर रात तक भंडारा चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन में बाल हनुमान मित्र मंडल के सदस्य गोलू गुप्ता, लकी गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, नैतिक गुप्ता, अर्पित गुप्ता, मोनू गुप्ता, विवेक गुप्ता, जय गुप्ता, रुपेश गुप्ता, जतिन गुप्ता, शिवम गुप्ता, बिशनू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, दीपक गुप्ता और वैभव गुप्ता सहित कई अन्य नवयुवक सक्रिय रूप से मौजूद रहे। बाराबंकी जनपद के यूट्यूबर दीपक डोन ब्वाय और रितिक मोहन कमेड़ी सम्राट की उपस्थिति ने इन नवयुवकों को प्रेरणा दी।
इसी क्रम में, कस्बे के केसरीपुर में भी एक अन्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसे समाजसेवी आशीष वर्मा ने अपने छोटे भाई के प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कराया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button