जालौन

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी कुठौंद पुलिस की गिरफ्त में फंसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कुठौंद (जालौन)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुठौन्द जगदम्बा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिवम पुत्र मलखान सिंह चैहान निवासी ग्राम कुकरगांव, कोतवाली उरई जनपद जालौन को जालौन-औरैया मार्ग स्थित कस्बा कुठौंद के मिहोना तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शिवम पर थाना कुठौंद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, आपराधिक षड्यंत्र तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं शामिल हैं। थाना कुठौंद, गोहन और जालौन में उसके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी एवं कांस्टेबल 897 विल्लू राना थाना कुठौन्द शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button