गोड्डा

महागामा में महिला कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष रामा खलखो का हुआ अभिनंदन एवं स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा : महागामा कांग्रेस कार्यालय बृहस्पतिवार को उस समय राजनीतिक उत्साह से गूंज उठा, जब झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रामा खलखो के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही तथा फूल-माला, बुके और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अपने संबोधन में रामा खलखो ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना लोकतंत्र अधूरा है और कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं को सम्मान एवं अधिकार देने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और महिलाओं की आवाज को मजबूती देने का कार्य करेगी।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रामा खलखो के नेतृत्व में महिला कांग्रेस राज्यभर में तेजी से सक्रिय हो रही है। महागामा में उनके आगमन से महिला कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की सदस्याएं, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button