जालौन
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति ही नहीं राष्ट्रसेवा के संकल्प का आधार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान का प्रशिक्षण वर्ग जयसवाल क्लासिक गेस्ट हाउस उरई में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह रहे। उन्होंने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन की रीति-नीति, कार्यकर्ता के दायित्व एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प का आधार है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है, जो संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करता है। मेरा बूथ सबसे मजबूत पर प्रकाश डाला प्रशिक्षण वर्ग 11 सत्रों में कराया गया जिसमें प्रत्येक सत्र के अलग अलग वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की सप्तम सत्र में मुख्य वक्ता हिमांशु दुबे प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रहे। उन्होंने मीडिया प्रबंधन का विषय रखा विधायक नीलिमा कटियार ने सरकार की उपलब्धियां की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वर्ग प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, एमएलसी रमा निरंजन उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी सहित समस्त पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


