झुंझुनू
चंवरा में पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक प्रदर्शन
सरकार और प्रशासन से अतिशीघ्र निशुल्क टैंकर सप्लाई की मांग

महिलाओं ने कहा सरकार के नुमाइंदे वोट के लिए तो आते हैं बड़े-बड़े वादे भी करते हैं लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं करते
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। एक तरफ सरकार जहां लोगों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। वही उदययपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के पहाड़ी बेल्ट के गांवों में पीने के पानी के लिए आज भी लोग तरस रहे हैं जो सरकारी तंत्र की व्यवस्था की पोल खोलता है। पानी की मांग को लेकर चंवरा के वार्ड नंबर 4 की अनुसूचित जाति की बस्ती के लोगो द्वारा सांकेतिक बैठक एवं प्रदर्शन किया गया। बैठक जल संघर्ष समिति के अध्यक्ष कामरेड नत्थूराम सैनी एवं अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति उदयपुरवाटी के संयोजक केके सैनी के मुख्यातिथि में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद महिलाओं ने कहा कि नेता लोग वोट के लिए तो आते हैं बड़े-बड़े वादे भी करते हैं लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं करते और वादों में ही सरकार के पांच वर्ष बड़े आराम से निकल जाते हैं। लोगों ने बताया कि गर्मियों में पानी की सप्लाई के लिए सरकार ने निशुल्क टैंकरों का ठेका तो दे रखा है। लेकिन आज तक हमारे मोहल्ले को एक भी निशुल्क टैंकर नहीं मिला है। हम मजदूरी करने वाले लोग हैं लेकिन हम महंगे टैंकर गिरने को मजबूर है। जो गरीबों के हितों पर कुठाराघात है। यहां पीडब्ल्यूडी की सप्लाई पाइप लाइन दबी हुई है लेकिन पानी की सप्लाई नहीं होती है। हमारे मोहल्ले में सरकारी बोरवेल और पानी की बड़ी टंकी भी नहीं बनी हुई है। जिससे पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मौहल्ले में अति शीघ्र टैंकर सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है। वही मोहल्ले में सरकारी बोरवेल ओर बड़ी टंकी बनाई जाए ताकि पानी की वैकल्पिक व्यवस्था हो सके। कामरेड नत्थूराम और केके सैनी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसी मूलभूत सुविधाओं को संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान करना चाहिए। हम शीघ्र ही मामले से झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग को अवगत करवाएंगे। इस दौरान रिछपाल मेघवाल, विजेन्द्र गोठवाल, श्रीराम महरानियां, धोलू राम, राजेंद्र महरानियां, सूरज सबलानिया, पियूष खींची, छोटी देवी, प्रेम देवी, जितेंद्र गोठवाल, सुनीता देवी, गोविंद निर्मल, विक्रम खींची, मंजू देवी, कानाराम, पपीता देवी, विजय सबलानिया, अमन, विष्णु, राजकुमार, कृष्णा देवी, हीरालाल, आदित्य, मुकेश, गीता देवी, शालू खींची, पायल खींची, पूजा देवी सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।



