पाकुड़
विधायक स्टीफन मरांडी के आवास से 11 सांपों का रेस्क्यू
11 snakes rescued from MLA Stephen Marandi's residence

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्टीफन मरांडी के आवास परिसर में शुक्रवार को सांपों का सफल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 11 सांप पकड़े गये, जिन्हें बाद में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू में मिले सांप
बेबी कोबरा (Spectacled Cobra) – 10 पीस
रेडिश-नेक कीलबैक (Red-necked Keelback) – 01 पीस
रेस्क्यू टीम ने बताया कि सभी सांपों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। साथ ही आवास परिसर में भविष्य में सांपों की मौजूदगी रोकने के लिए आसपास की साफ-सफाई रखने एवं सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम की तत्परता और सुरक्षित कार्रवाई की सराहना की।



