जालौन
जालौनी देवी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड, भजन सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुरा (जालौन)। यमुना के पास स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां जालौन देवी मंदिर में शनिवार की रात्रि आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन संध्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मधुर भजनों, चैपाइयों और हनुमान जी की महिमा के गुणगान ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर जय श्रीराम जय माता दी और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते रहे।
संगीतमय अंदाज में प्रस्तुत सुंदरकांड पाठ के दौरान गायक स्वदेश कुमार भोपाल व स्नेहलता एवं मिंटू ने भगवान श्रीराम की लंका यात्रा और हनुमान जी की वीरता का ऐसा भावपूर्ण वर्णन सुन पूरा पंडाल भक्ति के सागर में डूब गया। “मंगल भवन अमंगल हारी” सहित कई प्रसिद्ध भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। कार्यक्रम के दौरान देवी मंदिर को फूलों एवं आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। सुंदरकांड की चैपाइयों और भजनों से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और श्रद्धा का माहौल बना रहा। पाठ की पूर्णाहुति के बाद सामूहिक आरती अमन नारायण अवस्थी निवासी जगम्मनपुर वह श्रद्धालुओं द्वारा की गई तथा माता के नाम का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन अंजनी सोनी जिला पत्रकार रजनीश द्विवेदी, अनुज शर्मा, लाला महाराज, चंदावली अभिषेक कुशवाहा, अमन अवस्थी, योगेंद्र तिवारी, सौरभ, राकेश, प्रदीप गौरव प्रधान टीहर, गोपाल जी की अगुवाई में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। मां जालौन देवी पर सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम में पत्रकारों का सबसे बड़ा सहयोग रहा।
