अमरोहा

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर का विशाल धरना

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन शंकर के जिलाध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर मंगलवार की दोपहर विशाल धरना-प्रदर्शन व पंचायत का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह के संचालन में आयोजित धरने में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने हुंकार भरी।​भाकियू ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रुपये करने, 3% ब्याज दर पुनः लागू करने, ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन बैंक’ के तहत जिला सहकारी बैंक अमरोहा का गठन, गन्ना भुगतान, बिजली संकट, छुट्टा पशु और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।​मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी व तहसीलदार व विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं के सकारात्मक समाधान और सुचारू बिजली आपूर्ति का भरोसा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायाब तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपकर धरना शांतिपूर्ण समाप्त किया। इस दौरान लवली यादव, जगवती, विनोद रानी सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button