कोलकाताराजनीतिराष्ट्रीय

हमले के बाद कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंचीं ममता

टीएमसी ने कहा- हमें चुप नहीं कराया जा सकता

कोलकाता- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकतार्ओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकतार्ओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का मुक्की हुई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। इस दौरान उन पर अंडे फेंके गए और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लगाए चोर-चोर के नारे
कल्याण बनर्जी रविवार को हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। जिससे उनके सिर में चोट आने का दावा किया गया है। कल्याण बनर्जी के खिलाफ भी चोर-चोर के नारे लगाए गए। हमले के बाद कल्याण बनर्जी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया।
कल्याण बनर्जी का आरोप, बोले- ‘मुझ पर जानलेवा हमला किया गया’
हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चंडीतला थाना प्रभारी से मुलाकात करने और ज्ञापन सौंपने जाते समय उन पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि यह घटना उनकी हत्या की कोशिश थी। बनर्जी ने कहा, ‘चंडीतला थाने के प्रभारी अधिकारी से मिलने और ज्ञापन देने के लिए मैं कार से जा रहा था। चंडीतला बाजार में भारी ट्रैफिक जाम होने के कारण मैं अपने पीएसओ के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर पैदल चल रहा था, जो चंडीतला थाने से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘इसी दौरान भगवा कपड़े पहने 10-15 भाजपा समर्थकों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी और तनावपूर्ण माहौल बना दिया। वे मुझे गालियां दे रहे थे, लेकिन मैं आगे बढ़ता रहा। तभी किसी ने मेरे सिर पर पत्थर फेंका।’ उन्होंने कहा, ‘मैं सड़क पर गिर पड़ा। उस समय सीआरपीएफ के एक जवान ने मुझे बचाया, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।’
बनर्जी ने राज्य पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा, ‘पश्चिम बंगाल पुलिस पूरी तरह खामोश रही और मूकदर्शक बनी रही। उसने यह सब होने दिया।’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘पश्चिम बंगाल में बेहद गंभीर स्थिति बनी हुई है। यहां पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। यह घटना मेरी हत्या की कोशिश थी।’
कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी पहुंचीं
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले के बाद पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी उनसे मिलने पहुंचीं। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी तुरंत कल्याण बनर्जी के आवास पहुंचीं और इस कठिन समय में उनके तथा उनके परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की। टीएमसी ने अपने बयान में कहा, ‘जो लोग यह सोचते हैं कि हिंसा और डराने-धमकाने के जरिए हमें चुप कराया जा सकता है, उन्होंने इतिहास से कोई सबक नहीं लिया है। हर हमला सत्य और न्याय के लिए हमारी लड़ाई को और मजबूत करता है।’ पार्टी ने आगे कहा कि ‘सच को दबाया नहीं जा सकता और न्याय से इनकार नहीं किया जा सकता। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।’
अभिषेक बनर्जी पर भी भीड़ ने किया था हमला
इससे पहले रविवार को टीएमसी महासचिव और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे।
‘मर सकते थे अभिषेक बनर्जी’ : टीएमसी सुप्रीमो ममता
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक पर हुए हमले के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन का एलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने इस आरोप से इनकार किया है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि अगर उनके सिर पर हेलमेट नहीं होता, तो उनकी मौत हो सकती थी।’ उन्होंने दावा किया कि पत्थरबाजी और मारपीट हमले के कारण अभिषेक को सीने और पसलियों में चोटें आईं। आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी को चिकित्सा उपचार मिलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
‘राहुल गांधी ने किया मदद के लिए फोन’ : ममता बनर्जी
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से मदद की पेशकश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे फोन करके अभिषेक के इलाज के लिए हैदराबाद या अन्य किसी भी जगह ले जाने की बात कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button