ललितपुर

नवागत बीएसए का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत बीएसए रत्नेश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। संघ पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नई दिल्ली) जिलाध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री विनोद निरंजन के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल बीएसए कार्यालय पहुंचा। इस दौरान पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर नवागत बीएसए रत्नेश कुमार का स्वागत किया तथा जनपद आगमन पर बधाई दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने विशेष रूप से चयन वेतनमान से संबंधित लंबित प्रकरणों और शिक्षकों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। बीएसए रत्नेश कुमार ने शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक एवं प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान अनिल त्रिपाठी, विनय ताम्रकार, सत्येंद्र जैन, हरिश्चंद्र नामदेव, अरविंद सिंह राजपूत, विनय रजक, प्रफुल्ल जैन, राममिलन रजक, राजीव गुप्ता, जितेंद्र जैन, मनीष खरे, देवीसिंह राजपूत, संजय कुशवाहा, परशुराम निरंजन, इंद्रपाल सिंह, दीपेंद्र पुरोहित, मुकेश बाबू, अवधेश कुशवाहा, गिरीश साहू, अरविंद साहू, पुष्पेंद्र जैन, अंतिम जैन, राजीव बजाज, अपूर्व जैन, सचिन जैन, कल्याण पटेल, संतोष कुशवाहा, महेंद्र सिंह, अनुज पटेल, सौरभ चौरसिया, लाल सिंह, रूप सिंह, संजय सोनी, संजीव पटेल, महेश सोनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button