जालौन
जनपद से दो सीओ का स्थानांतरण, गैर जनपद से दो सीओ आये
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पुलिस उपाधीक्षकों के तबादला आदेश में जनपद जालौन के दो क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सूची में सीओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी का जालौन से स्थानांतरण 37 वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर में सहायक सेनानायक पद पर भेजा गया जबकि कालपी सीओ अवधेश कुमार सिंह का स्थानांतरण जनपद श्रावस्ती के लिये किया गया। वहीं जनपद जालौन को दो नए पुलिस उपाधीक्षक मिले जिसमें राजेश कमल को हमीरपुर से जालौन स्थानांतरित किया गया है। अजय कुमार सिंह को अयोध्या से जालौन भेजा गया है। जनपद जालौन में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

