Uncategorized

पाकुड़िया पुलिस को बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय अपराधी चिरंजीत साहा गिरफ्तार, चोरी कांड का भी हुआ खुलासा

Major success for Pakuria police: Interstate criminal Chiranjit Saha arrested; theft case also solved.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाकुड़िया थाना कांड संख्या-30/2026 के प्राथमिक अभियुक्त चिरंजीत साहा को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तार आरोपी चिरंजीत साहा, स्वर्गीय उत्तम साहा का पुत्र है और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र स्थित ढोंरिया गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पाकुड़िया थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)A/36 के तहत मामला दर्ज है।
रामघाती चोरी कांड का हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर न केवल आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि मई माह में पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाती गांव में हुए चोरी कांड में भी शामिल होने की बात कबूली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि रामघाती गांव निवासी मनोज भगत के घर में हुई चोरी की घटना में वह अन्य आरोपियों के साथ शामिल था।
₹20 हजार नकद बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से ₹20,000 नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की घटना के बाद हिस्सेदारी के रूप में उसे ₹35,000 मिले थे। इनमें से ₹15,000 उसने व्यक्तिगत खर्चों में खर्च कर दिए, जबकि शेष ₹20,000 पुलिस ने बरामद कर लिए।
पुलिस की कार्रवाई से लोगों में राहत
पाकुड़िया पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को मजबूती मिली है। पुलिस की इस सफलता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button