खैरथल
खैरथल :शहरी सेवा शिविर में 72 प्रकरणों का निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
खैरथल। नगर परिषद खैरथल द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत मंगलवार को नगर परिषद सभागार में वार्ड संख्या 09, 10, 11, 12 एवं 13 के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त कुल 72 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।
नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान नामांतरण का 1 प्रकरण, धारा 69-ए के अंतर्गत जारी पट्टे का 1 प्रकरण, अपंजीकृत पट्टों के पुनर्वैधकरण एवं पंजीयन का 1 प्रकरण, स्टेट ग्रांट एक्ट अंतर्गत जारी पट्टे का 1 प्रकरण, घर-घर कचरा संग्रहण से संबंधित 8 प्रकरण, जीवीपी हटाने के 4 प्रकरण, सड़क, नाली, चौराहा एवं नाला मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण के 5 प्रकरण, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन के 14 आवेदन तथा स्ट्रीट लाइट शिकायतों के 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि अन्य विभागों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2 प्रकरण, ऊर्जा विभाग द्वारा 17 प्रकरण तथा पालनहार योजना के अंतर्गत 1 प्रकरण का समाधान किया गया। शिविर के दौरान वार्ड संख्या 09 से 13 क्षेत्र में आवारा पशुओं एवं बंदरों की समस्या से संबंधित 3 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 5 आवारा गोवंश एवं 8 आवारा बंदरों को पकड़कर परिषद क्षेत्र से बाहर छोड़ा गया। वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा 108 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि 18 जून 2026 को वार्ड संख्या 15, 16, 17 एवं 18 के लिए शहरी सेवा शिविर नगर परिषद खैरथल सभागार में आयोजित किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं।


